22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लापरवाही पर संबंधित अधिकारी होंगे जवाबदेह।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कायाकल्प अभियान के तहत रंग-रोगन, मरम्मति एवं साफ-सफाई का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।
पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए प्रतिदिन समीक्षा बैठक करने तथा अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को कहा गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को m-ASHA ऐप पर सक्रिय रखने, रिक्त आशा पदों पर एक माह में चयन प्रक्रिया पूरी करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
#SamratChoudhary #PulsePolio #HealthDepartment #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar