Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Pulsepolio

पोलियो मुक्त भविष्य के लिए जिलेभर में चला विशेष अभियान | #pulsepolio | Pakur News | Child Health |

पोलियो मुक्त भविष्य के लिए जिलेभर में चला विशेष अभियान | #pulsepolio | Pakur News | Child Health |

India | Jun 29, 2026

बच्चे की जिंदगी आपके दो मिनट मांगती है, माता-पिता न करें लापरवाही #bina #binanews #binavidhansabha #binacivilhospital #bmo #pulsepolio

बच्चे की जिंदगी आपके दो मिनट मांगती है, माता-पिता न करें लापरवाही #bina #binanews #binavidhansabha #binacivilhospital #bmo #pulsepolio

Khurai, Sagar | Jun 29, 2026

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा, 28 जून।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं।

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके।
DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj 
#PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके। DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj #PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia

Chamba, Chamba | Jun 28, 2026

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अपने हाथ से बच्चों को पिलाई दवा, इंदौर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज! MP News Indore 
#MPNews #indore #collector #PulsePolio

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अपने हाथ से बच्चों को पिलाई दवा, इंदौर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज! MP News Indore #MPNews #indore #collector #PulsePolio

Madhya Pradesh, India | Jun 28, 2026

◆◆ *सारण में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का उद्घाटन*
◆◆ *28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा विशेष पल्स पोलियो अभियान, जिले के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य*

छपरा, 28 जून 2026

◆ सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (NID) के तहत पाँच दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ आज 28 जून 2026 को दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया।
◆ जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक  पिलाना अत्यंत आवश्यक है। 
◆ उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
◆ जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर  निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
◆ सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशिक्षित टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
◆ इस अवसर पर सिविल सर्जन, सारण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दरियापुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
#PulsePolio 
#abhiyan 
#शुभारंभ 
#DM 
#saran 
#Dariyapur 
Bihar Health Department  
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *सारण में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का उद्घाटन* ◆◆ *28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा विशेष पल्स पोलियो अभियान, जिले के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य* छपरा, 28 जून 2026 ◆ सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (NID) के तहत पाँच दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ आज 28 जून 2026 को दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया। ◆ जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। ◆ उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। ◆ जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। ◆ सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशिक्षित टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ◆ इस अवसर पर सिविल सर्जन, सारण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दरियापुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प लिया। #PulsePolio #abhiyan #शुभारंभ #DM #saran #Dariyapur Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 28, 2026

Latest Pulsepolio News Videos - Watch the Latest News of July 11, 2026 | Public App