सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना की त्रिसदस्यीय जांच समिति ने की जांच।
14 नवंबर को सदर अस्पताल, गोपालगंज में दो मरीजों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने संज्ञान में लेते हुए त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की थी।
इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, सिविल सर्जन एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। समिति ने सीसीटीवी फुटेज एवं घटना से संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच की।
जांच समिति निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन समर्पित करेगी।
#SamratChoudhary #Gopalganj #BiharGovernment #HealthDepartment #IPRDBihar