कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर डीएम ने किया डुमरिया घाट का निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर कार्तिक पूर्णिमा एवं आगामी नारायणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने नारायणी नदी में सुरक्षित स्नान के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति तथा भीड़ नियंत्रण के लिए मूवमेंट प्लान की समीक्षा की। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया।
#SamratChoudhary #NarayanMahotsav #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar