सेक्टर-27 में श्री कृष्ण कृपा धाम का हुआ शिलान्यास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज रहे उपस्थित
धर्म, सेवा, सुमिरन और सद्भावना के प्रसार का केंद्र बनेगा श्री कृष्ण कृपा धाम : शाम लाल बंसल
पंचकूला। सेक्टर-27 में श्री कृष्ण कृपा धाम के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गीता मनीषी परमपूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। पंचकूला के मेयर श्री शाम लाल बंसल ने भी समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि परमपूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में स्थापित होने जा रहा श्री कृष्ण कृपा धाम धर्म, सेवा, सुमिरन और सद्भावना के प्रसार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां दिव्य ठाकुर दर्शन, गीता यज्ञ, योग-ध्यान, गीता पाठ एवं सत्संग के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
मेयर ने कहा कि श्री कृष्ण कृपा धाम की स्थापना पंचकूला के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहल है। इससे शहरवासियों को धार्मिक गतिविधियों, सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट के प्रधान श्री जगमोहन गर्ग, महासचिव श्री परमिंदर ढींगरा एवं चेयरमैन श्री एस.पी. सिंगला सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री शाम लाल बंसल ने इस आयोजन के लिए समस्त ट्रस्ट परिवार एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia