स्कूल के बच्चों से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट, कई छात्र घायल
स्टूडेंट्स का आरोप ड्राइवर ने किया हुआ था नशा, मौके पर पहुंची हिमाचल पुलिस और डीएसपी परमाणु
पंचकूला के कोट स्थित लिटरा हेरिटेज स्कूल के छात्रों से भरी बस देर रात हिमाचल प्रदेश के कुम्हारहट्टी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शिमला से लौटते समय कुमारहाटी में एक मोड़ पर तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते कई स्टूडेंट्स शीशा टूटकर बाहर रोड पर गिरे, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं। गनीमत यह रही कि बस पलटने से बाल बाल बची।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्कूल टीचरों ने घायल बच्चों को संभाला। जानकारी के अनुसार, दो बसों में गए छात्रों को बाद में एक ही बस में शिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन स्टूडेंट्स ने एक ही बस में बैठने की बात से हंगामा कर दिया, जिसके बाद मौके पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम पहुंची। वहीं परमाणु डीएसपी खुद मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे। घटना के बाद पंचकूला में बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ गई।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia