जेवर: रौनिजा गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव के समीप गुरुवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक व युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।