जेवर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में चलाए गए अभियान में 5926 वाहन चालकों के काटे गए चालान
गौतम बुद्ध नगर के यातायात विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में महा अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यातायात विभाग की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5926 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।