जेवर: रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 तेज रफ्तार कारों में हुई टक्कर, महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब 2 तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में महिला समेत 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कारों की रफ्तार काफी तेज थी।