जेवर: जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण से प्रभावित किसानों ने कैंप कार्यालय पर विस्थापन की मांग को लेकर स्थानीय विधायक से की मुलाकात
जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण से प्रभावित किसानों ने मंगलवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों की मांग को जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।