जेवर: ग्रेटर नोएडा के म्याना गांव में अवैध हथियार से फायरिंग करता युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के म्याना गांव में एक युवक द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।