लखीसराय: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीसराय ने मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया
शुक्रवार अपराह्न 4:26 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीसराय अजय कुमार शर्मा द्वारा लखीसराय मंडल कारा का निरीक्षण गया. यहां महिला वार्ड एवं अन्य वार्ड का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गईं.