बरहरुवा: प्रशासनिक अधिकारियों की रैकी मामले में कोटालपोखर व्हाट्सऐप ग्रुप के एक और अभियुक्त हुए गिरफ्तार, भेजा जेल
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम अवैध खनिज पत्थर परिवहन एवं परिचालन का षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर अवैध खनिज की चोरी करने सहित मामले को लेकर बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के नेतृत्व में बुधवार की रात्रि छापेमारी कर कोटालपोखर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने थाना क्षेत्र के संजीत भंडारी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया है।