बरहरुवा: बरहरवा मेन रोड में दो बाइक की भिंडत पुल के रेलिंग में टकराकर गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक चालक
बरहरवा बरहेट मुख्य पथ में लोहा पुल के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर के उपरांत एक बाइक चालक पुल की रेलिंग में सर टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां राधा नगर थाना क्षेत्र के यार मोहम्मद पुर निवासी जेनरूल शेख को रेफर कर दिया वहीं विशनपुर निवासी अरमान शेख को इलाज के उपरांत छोड दिया।