बरहरुवा: श्यामपुर में चोरी मामले के अभियुक्त को पुलिस ने बरहरवा स्टेशन से गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरहरवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर में बीते दिन घर में घुसकर चोरी मामले के अभियुक्त राधा नगर थाना क्षेत्र के इमरान शेख पिता मुर्तज शेख घर पलासगाछी थाना राधानगर को रविवार की देर संध्या बरहरवा स्टेशन चौक से गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 87/24 के आलोक में बरहरवा थाना पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।