बरहरुवा: चोरी घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर का बाइक श्यामपुर के ग्रामीणों ने पकडा, किया पुलिस के हवाले
बरहरवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर में शुक्रवार की देर रात्रि चोरी घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर का ग्रामीणों ने खदेडा इस दौरान चोर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के समीप खेत में अपनी बाईक छोड कर फरार हो गये । सुचना पर बरहरवा थाना अवर निरीक्षक सुदामा सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर बाईक को कब्जे में ले लिया है।