बरहरुवा: कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन , इस्तीफा का किया मांग
नीट पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह उर्फ बरकत खान के नेतृत्व में बरहरवा स्टेशन चौक के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धर्मेंद्र प्रधान के प्रति काफी आक्रोश भी देखा गया।