भंडरा: परिवहन विभाग की सख्ती,नवडीहा चौक पर सघन वाहन जांच, बिना हेलमेट-लाइसेंस समेत नियम तोड़ने वाले दर्जनों वाहनों के कटे चालान
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखि मुर्मू के नेतृत्व में भंडरा प्रखंड के नवडीहा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक और यात्री वाहनों की जांच की गई।