पोड़ैयाहाट: गांधी मैदान, गोड्डा में 4 अगस्त को होगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सभा, पोड़ैयाहाट से हजारों समर्थक पहुंचेंगे
4 अगस्त को गांधी मैदान गोड्डा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सभा होनी है। इसमें पोड़ैयाहाट से हजारों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव ने करीब 10000 समर्थकों के गांधी मैदान जाने का दावा किया है। उसी दिन गोड्डा के बायोडायवर्सिटी पार्क में गुरुजी के आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।