हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नितिन नवीन का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए दबाया नहीं जा सकता और पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
#Haldwani #Uttarakhand #Congress #BJP #NitinNabin #RahulGandhi #CongressProtest #BJPProtest #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #HaldwaniNews #CongressParty #PoliticalProtest #BJPNationalPresident #LeaderOfOpposition #IndianPolitics #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews