हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। इंटर्न डॉक्टर ₹17 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं, जबकि पीजी डॉक्टर वर्तमान करीब ₹69,820 स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम ₹1 लाख प्रतिमाह करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों वर्गों के डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के लिए पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने से रोका गया और धमकाया भी गया। डॉक्टरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और अब सरकार के अगले कदम का इंतजार है।
#Haldwani #SushilaTiwariHospital #STH #InternDoctors #PGDoctors #ResidentDoctors #DoctorStrike #DoctorsProtest #StipendHike #StipendDemand #MBBSInterns #MedicalCollege #HealthcareNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #MedicalStudents #DoctorProtest #PushkarSinghDhami #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 10, 2026