हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करियर, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं ने दोनों नेताओं से सवाल पूछे और रोजगार व बेहतर अवसरों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं की क्षमता को नई दिशा देने के साथ नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक व नवाचार जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और सरकार स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, पर्यटन, खेल तथा नई तकनीकों के क्षेत्र में भी अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है।
#Haldwani #Uttarakhand #YouthDialogue #YuvaSamvad #NitinNabin #PushkarSinghDhami #BJP #BJPUttarakhand #MahendraBhatt #AjayBhatt #YouthPower #YouthEmployment #Employment #SkillDevelopment #Entrepreneurship #StartupIndia #ArtificialIntelligence #DigitalIndia #Sports #DevelopedUttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #PoliticalNews #BreakingNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews