जींद: जींद शहर की जांगिड़ धर्मशाला में संपन्न हुई पिछड़ा वर्ग की बैठक, विधायिका व न्याययपालिका में मांगी हिस्सेदारी
Jind, Jind | Feb 16, 2024 पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नागरिकों की बैठक आज शुक्रवार को जींद शहर की जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पिछला वर्ग कल्याण महासभा के पूर्व जिला प्रभारी सूरज सिंह ने की । बैठक में वक्ताओं ने बीसी ए व बी को हरियाणा में आबादी के अनुपात में विधायिका व न्यायपालिका में हिस्सेदारी देने की मांग की।