जींद: जींद शहर में ट्रेड संगठनों ने की हड़ताल, नेहरू पार्क से लेकर पुराने बस अड्डे तक किया विरोध प्रदर्शन
Jind, Jind | Feb 16, 2024 जींद शहर में विभिन्न ट्रेड संगठन आज शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए।इन्होंने शहर के नेहरू पार्क में एक जनसभा आयोजित की और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इसके बाद इन लोगों ने नेहरू पार्क से लेकर गोहाना रोड पर पुराने बस अड्डे तक विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष जताया।