जींद: जींद जिले में रोडवेज बसों का चक्का जाम होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी,कर्मचारी नेता बोले हड़ताल करना हमारी मजबूरी
Jind, Jind | Feb 16, 2024 राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान आज शुक्रवार को जींद जिले में रोडवेज बसों का दिन भर चक्का जाम रहा। शहर के नए बस अड्डे पर अपने गंतव्य पर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे साहिल, अमित व महिला यात्री ने बताया कि बसों का चक्का जाम होने से उन्हें परेशानी झेलनी में पड़ रही है।