जींद: जींद नगर परिषद कार्यालय पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर की एक दिवसीय हड़ताल, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Jind, Jind | Feb 16, 2024 जींद नगर परिषद कार्यालय पर आज शुक्रवार को हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की।यूनियन के जींद उप प्रधान सोहनलाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा बंद करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना,पुरानी पेंशन स्कीम व एसग्रेसिया स्कीम लागू करना आदि शामिल हैं।