जींद: जींद जिले में इंटरनेट सेवा बंद,ओटीपी बंद, राशन डिपो पर राशन लेने तरसे बीपीएल पात्र
Jind, Jind | Feb 16, 2024 किसान आंदोलन के चलते सरकार द्वारा जींद जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने से जनसाधारण की परेशानी बढ़ रही है। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण राशन डिपो पर राशन भी वितरित नहीं हो पा रहा। आज शुक्रवार को जींद शहर के वार्ड नंबर 23 में बीपीएल पात्रों व डिपो होल्डर ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि ऐसी व्यवस्था आवश्यक की जाए, जिससे मूलभूत सुविधाओं में कोई बाधा ना आए।