जींद: जींद रोडवेज कर्मचारियों ने किया बसों का चक्का जा, राष्ट्र व्यापी हड़ताल में हुए शामिल
Jind, Jind | Feb 16, 2024 देशभर के ट्रेड संगठनों के आह्वान पर आज शुक्रवार को की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम रखा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार उनकी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी मौन धारण किए हुए है। इसी के चलते आज रोडवेज कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए हैं।