कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के कायमनगर ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से परिचालन को लेकर भड़के यूट्यूब मनीष कश्यप का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र के कायमनगर अंडरपास के समीप विपरीत दिशा से गाड़ियों का परिचालन को ले इन दिनों सोशल मीडिया पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते यूट्यूब मनीष कश्यप वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ियों को रोकते नजर आ रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।