पचरुखी: बैसाखी से मद्यपान के आरोप में युवक गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के बैसाखी से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी शादाब खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जो बैसाखी में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार को दोपहर ढाई बजे पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।