पचरुखी: जुड़िहाता के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में साइकिल सवार घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के जुड़िहाता गांव के समीप साइकल और बाइक की टक्कर में साइकिल सवार जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि सोमवार की संध्या सात बजे दारौंदा निवासी साहिल साइकल से सिवान से घर जा रहा था। इसी दौरान जुड़िहाता के समीप बाइक ने ठोकर मार दी और भाग गया। घायल को स्थानीय लोगो ने पचरुखी सीएचसी पहुंचाया।