पचरुखी: बड़कागांव के पास तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक और खलासी घायल
सोमवार की देर बड़कागांव के समीप मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार पिक अप चक्का फटने से पलट गई। इस दौरान पिक में सवार ड्राइवर और खलासी चोटिल हो गए। वहीं पिक अप में लदे फलों के दर्जनों कार्टून व फल सड़क जहां तहां बिखर गए। स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल ड्राइवर व खलासी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।