पचरुखी: नैनपुरा से निकली श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के नैनपुरा गांव स्थित श्री वैष्णों माता मंदिर के प्रागंण में आयोजित हो रहे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को कलश यात्रा मंगलवार की दोपहर ढाई बजे निकाली गई। कलश यात्रा में 5101 महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे 'जय श्री राम' नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया।