पचरुखी: प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकली
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के ओलीपुर गांव से सोमवार की सुबह ग्यारह बजे प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से पूरा आसमान जूनजयमन हो उठा।यह कलश यात्रा ओलीपुर महायज्ञ स्थल से सुरवाला पूरब टोला, सहलौर बाजार होते हुए जलाशय पर पहुंची।