दतिया: ग्राम परासरी निवासी एक महिला अपने मायके से हुई लापता, महिला के चाचा ने उनाव थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला
Datia, Datia | Aug 30, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम परासरी से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के चाचा ने उनाव थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। शुक्रवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित रज्जू आदिवासी पुत्र मोहन आदिवासी की 19 वर्षीय भतीजी जोकी अपने मायके से लापता हो गई। परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।