दतिया: ग्राम ककरौआ में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने किया कीटनाशक दवा का सेवन, हुई मौत, दुरसड़ा पुलिस ने किया मर्ग कायम
Datia, Datia | Aug 30, 2024 दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौआ में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की रात्रि में 09 बजे दुरसड़ा पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अनुराधा पुत्री संतोष कुशवाहा ने अपने ही घर पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।