दतिया: दिनारा रोड पर कपाली आश्रम के समीप गाय से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, ग्वालियर किया गया रेफर
Datia, Datia | Aug 30, 2024 दिनारा रोड कपाली आश्रम के पास एक बाइक चालक गाय से टकरा गया। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया। शुक्रवार की दोपहर 03 बजे 108 एम्बुलेंस वाहन के कर्मचारी ने बताया कि घायल नंदकिशोर अहिरवार जो कि दतिया से डांगकरैरा जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।