दतिया: ग्राम भागौर की राजघाट नहर में मिला युवक का शव, सिविल लाइन पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच की शुरू
Datia, Datia | Aug 29, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भागौर की राजघाट नहर में एक युवक का शव मिला है।जिसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया की राजघाट नहर में एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान झाँसी निवासी आकाश अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।