दतिया: ग्राम बरगायं से अज्ञात कारणों के चलते युवक हुआ लापता, युवक के भाई ने सिनावल थाने पर कराई गुमशुदगी दर्ज
Datia, Datia | Aug 30, 2024 सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगायं से एक युवक अज्ञात कारणों के चलते लापता हो गया। जिसको लेकर युवक के भाई ने सिनावल थाने पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुरुवार की रात्रि में 09 बजे सिनावल पुलिस ने बताया की पीड़ित बलराम पुत्र हरप्रसाद अहिरवार ने पुलिस को बताया कि मेरा 39 वर्षीय भाई घर से लापता हो गया। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।