❄️ बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, खूबसूरती के साथ बढ़ीं मुश्किलें!🙏
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े केदारपुरी चांदी की तरह चमक रही है। मंदिर परिसर से लेकर चारों ओर की पहाड़ियां और वादियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। प्रकृति का यह अलौकिक नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है। ❤️
लेकिन इस खूबसूरती के बीच मौसम की चुनौतियां भी बढ़ने लगी हैं। तापमान माइनस में पहुंचने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं और लगातार बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
एक ओर बाबा की नगरी का अद्भुत श्वेत श्रृंगार, तो दूसरी ओर पहाड़ों की कठोर सर्दी का प्रकोप।
अद्भुत है बाबा केदार की नगरी का यह बर्फानी नजारा! 🙏🔱
📍 श्री केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)
\#KedarnathDham #Kedarnath #Snowfall #BabaKedar #Uttarakhand #Rudraprayag #बाबा\_केदार #बर्फबारी #केदारपुरी #देवभूमि\_उत्तराखंड