बहुचर्चित आश्रम वेब फिल्म का चौथा भाग तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगा तट पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के निर्देशन में फिल्माया गया। जिसमें आश्रम-4 वेब फिल्म सीरीज की अभिनेत्री अदिति पुणेकर और सह कलाकारों के कई सीन शूट किए गए।
गंगा जल तथा मृत्युदंड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही आश्रम-4 वेब फिल्म सीरीज के दृश्यों को ऋषिकेश के गंगा तट पर फिल्माया गया। इस दौरान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड में आते रहते हैं। जिसको देखते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई देवभूमि को अपने जेहन में रखकर काम करें तो बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने टिहरी झील के आसपास भी सीरीज के दृश्यों को फिल्माया गया है। साथ ही थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत गोवा बीच के गंगा तट पर भी कुछ दृश्यों को फिल्माया गया है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन तथा पुलिस के सहयोग की तारीफ करी।