❄️ मौसम खुलते ही निखरी केदारपुरी की खूबसूरती, बर्फ की सफेद चादर में चांदी सी चमकी बाबा की नगरी🙏
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में 48 घंटे से अधिक समय बाद मौसम खुलने से राहत मिली है। लगातार हुई बर्फबारी के बाद धूप खिलते ही बर्फ से ढकी केदारपुरी का मनमोहक नजारा सामने आया है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ बाबा की नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
हालांकि, बर्फबारी के बाद धाम में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
इधर, केदारनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन बाबा के भक्तों का उत्साह बरकरार है। अब तक 18 लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
एक ओर बर्फबारी से निखरी केदारपुरी का अद्भुत सौंदर्य, तो दूसरी ओर हाड़ कंपाने वाली ठंड... प्रकृति की खूबसूरती और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
🔱 जय बाबा केदार! हर हर महादेव!🙏
\#KedarnathDham #Kedarnath #BabaKedar #Uttarakhand #Snowfall #KedarnathYatra2026 #Rudraprayag #जयबाबाकेदार