⛔ देश की जनता सरकार से महंगाई, बेरोजगारी पर हिसाब चाहती है - निशांत यादव
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा नेता निशांत यादव के नेतृत्व में शहर में नुक्कड़ सभा और विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को काला दिवस और बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कॉलेज चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि आज पूरा देश आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और गिरती व्यवस्था से त्रस्त है । सरकार द्वारा लागू किए जा रहे टैक्सों के तले दबे हुए है और प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर दिवाली और जश्न मना रहे है। उन्होंने कहा कि जहां देश के कई कोने में लोग बाढ़ से प्रभावित है, दाने - दाने को मोहताज है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर दिया जलाने की अपील की जा रही है । आजाद भारत के इतिहास में इससे अधिक निर्लज्ज और संवेदनहीन सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई , बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, निजीकरण , पेपर लीक, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने और यूपीआई पेमेंट पर टैक्स लगाने से जनता आक्रोशित है और सरकार से जवाब मांग रही है । युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के वजह से हुए महंगी से छात्र परेशान है, समय पर बहाली नहीं देने के वजह से युवाओं की डिग्रियां बर्बाद हो रही है, बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो रही है, देश के हर वर्ग पीड़ित है और आंदोलित भी है । उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते अगर जनता के सवालों का जवाब नहीं दिया तो पूरा देश ऐतिहासिक परिवर्तनकारी आंदोलन का गवाह बनेगी और जिस प्रकार से किसानों ने कृषि बिल और छात्र - नौजवानों ने पेपर लीक पर सरकार को घुटने पर ला दिया बिल्कुल उसी प्रकार देश की जनता सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेगी।
प्रदर्शन में मुख्यरूप से NSUI जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, जिला महासचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, अर्जुन यादव, ब्रजेश कुमार , राजीव कुमार, सुदर्शन कुमार, लालबहादुर कुमार, अखिलेश कुमार, नीतीश कुमार, राहुल यादव, प्रवीण कुमार , सत्यम कुमार, साजन कुमार, मिथलेश कुमार, करण रजक, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार समेत दर्जनों छात्र और नौजवान मौजूद थे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times