⛔ मधेपुरा में मोदी के जन्मदिन पर AISA और RYA ने मनाया बेरोजगार दिवस, दिया जलाने के फरमान का विरोध
मधेपुरा । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) मधेपुरा इकाई द्वारा आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
AISA जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से बेरोजगारी और महंगाई चरमसीमा पर है, लेकिन पीएम को इसकी चिंता नहीं है। वो खुद को भगवान स्थापित करने पर तुले हैं। आज उन्हें बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन वो सभी नागरिकों को दिया जलाने का फरमान जारी कर रहे हैं। यह अंधभक्ति वाला फरमान वापस लेना होगा। आधा से अधिक बिहार बाढ़ की चपेट में है, सरकार को उस पर चिंता करनी चाहिए।
RYA जिला संयोजक कृष्ण कुमार ने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगार भारत के युवा हैं। कई डिग्री लेकर भी युवा घर बैठे हैं या काम-चलाऊ नौकरी करने को मजबूर हैं। मोदी जी को शर्म आनी चाहिए।
AISA जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि इतनी महंगाई में छात्रों के पास पैसे नहीं हैं, फिर भी सभी एग्जाम के पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार खामोश है।
छात्र नेता अंकु आनंद ने कहा कि ये पहले प्रधानमंत्री हैं जो अपने कार्यकाल में सरकारी फंड से सभी स्कूलों में अपना जन्मदिन मनवा रहे हैं, जो निंदनीय है।वहीं जिला सह सचिव अजय कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार इस तरह के अंधभक्ति वाले फरमान लागू कर क्या साबित करना चाहती है।
मौके पर दिलखुश कुमार, आकाश कुमार, मन्नू कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times