⛔ PM आवास योजना की जांच शुरू, पैसा लेकर घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई - EO तान्या कुमारी
मधेपुरा -नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच शुरू कर दी है। उद्देश्य है कि योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे।
EO ने बताया कि अभी वार्ड नंबर 13 में 10 घरों की जांच की गई है। जांच में पाया गया कि बहुत से लाभुकों को पैसा बहुत पहले मिल गया है, लेकिन अभी तक घर नहीं बना रहे हैं।ऐसे लाभुकों को नगर परिषद कार्यालय से नोटिस भेजा जाएगा कि समय से घर बनाकर अगली किस्त लें और जल्द घर पूरा करें। अगर नोटिस के बाद भी घर नहीं बनाया गया तो पैसा वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times