⛔ मधेपुरा में PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मधेपुरा में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों दीयों से रंगोली सजाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा अरविंद कुमार अकेला ने कहा कि मोदी भगवान के रूप में हैं। विश्वकर्मा भगवान और मोदी जी का जन्म एक ही दिन हुआ था। कार्यक्रम में शामिल दिलीप कुमार सिंह सनातनी, मधेपुरा ने बताया कि राष्ट्र के महान शिल्पकार आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आज 76वां जन्मदिन है और पूरे देश का जनमानस हर्षोल्लास के साथ उनका जन्म दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए पीएम मोदी का लगभग 25वां वर्ष भी पूरा होने वाला है, इसलिए यहां 25 की रंगोली बनाई गई है। यहां की बहनों द्वारा पूरे मैदान को सजाकर दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने कहा कि संध्या से ही कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और देर रात तक लोग इस आयोजन में डटे रहे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times