मनोहरथाना: मनोहर थाना में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 25 अतिक्रमणकारियों को 1 माह की सजा, 3 दिन का अल्टीमेटम
मनोहर थाना क्षेत्र में चारागाह और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख। नायब तहसीलदार न्यायालय, मनोहर थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए 25 अतिक्रमणकारियों को एक-एक माह के सिविल कारावास की सजा सुनाई गई है।अगले तीन दिनों के भीतर कब्जा की गई सरकारी भूमि को पूर्णतः खाली कर दिया जाए।पटवार मंडल बड़बद के विभिन्न गांवों मे कार्रवाई की।