कटघोरा: कटघोरा के सलोरा में हैवान बने पिता ने पत्नी पर हमले में ढाई माह के मासूम की ली जान
Katghora, Korba | Nov 17, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा गांव में घरेलू विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी और महज ढाई माह के बेटे पर जलाऊ लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल मां का इलाज जारी है।