कटघोरा: बाकी मोंगरा में देर रात कोबरा का सफल रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में रहा परिवार, धान के बोरे के बीच छिपा था नाग
बाकी मोंगरा क्षेत्र में एक परिवार को उस समय राहत मिली, जब रात घर में घुसे कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पटेल परिवार बीते 11 घंटे से दहशत के साये में था। कोठी के एक कमरे में रखे धान के बोरों के बीच कोबरा छिपकर बैठा था, जिससे घर के सदस्य डर के कारण बाहर निकलने को मजबूर थे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन