कटघोरा: चोटिया कोरबी मार्ग में धर्मस्थल पर तोड़फोड़, अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर फेंकी पूजा सामग्री
Katghora, Korba | Jan 31, 2026 कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा सड़क किनारे बजरंगबली की मूर्ति को तोड़फोड़ करने की खबर है। बजरंगबली की मूर्ति सहित त्रिशूल व पूजा सामग्रियां सड़क पर बिखरी हुई मिली है। आज सुबह की यह घटना बताई जा रही है जिसकी जानकारी आम होने के साथ ही बजरंग दल और हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना चोटिया- कोरबी-सिरमिना मार्ग की है।